भव्य तरीके से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर एरिया के गांव मुबारिक पुर मे बुद्धो माता मन्दिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और त्रिवेणी लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो 17 सितंबर से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा. जानकारी के मुताबिक, इस अभियान को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है। इस मौके पर मुख्यतिथि के रुप में पधारे अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री हीरालाल नंबरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म-दिन महोत्सव के रूप में नहीं जन-कल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्धता को दोहराने के दिन के रूप में मना रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि हम “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहे हैं। साथ ही 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वा जन्म-दिवस है। प्रधानमंत्री मोदी कभी भी प्रसिद्धि के लिए काम नहीं करते। जन-कल्याण और विकास ही उनका ध्येय है। इस भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी का जन्म-दिवस प्रदेश में वृहद पौधरोपण अभियान और टीकाकरण महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री हीरालाल नंबरदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुद्धो माता प्रांगण में त्रिवेणी लगाई और केक काटा। मंडल अध्यक्ष दौलतराम ने कहा कि 17 सितम्बर से आरंभ जन-कल्याण और सुराज अभियान 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान में महिलाओं, बच्चों, किसानों के कल्याण और स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय एवं ग्रामीण विकास, पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे साथ ही पार्टी के सभी कार्यालयों से लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजें जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र है सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। दरअसल, 20 दिन के इस अभियान के पीछे वजह ये है कि आज से 20 दिन बाद यानी कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसे देखते हुए बीजेपी ने इस अभियान को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह नंबरदार, जिला महामंत्री ज्ञानचंद, मंडल के दोनों महामंत्री शिवचरण सीमार व अशोक यादव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर, प्यारे लाल सैनी, बलवीर सिंह, पटौदी मंडल अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह, कंवरपाल सिंह, प्रेम, सुभाष, प्रताप, रत्न सिंह, सोहनलाल, मुकेश, महाबीर के अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।