क्राइमहरियाणा

पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान पति ने लगाई फांसी !

गुरुग्राम : अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान पति ने निजी स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लिखे सूसाइड नोट में आत्महत्या का कारण बताते हुए मृतक ने अपनी पत्नी और सास पर आरोप लगाए है। मृतक एक निजी स्कूल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज किया है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 28 वर्षीय चचेरा भाई सेक्टर-50 स्थित एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। सोमवार शाम को उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनके भाई ने स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। तो उस दौरान पुलिस जांच कर रही थी। तभी भाई की जेब से सूसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी के तीन लोगों के साथ अवैध संबंध होने की बात कही। इससे आहत होकर ही उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।