कैथल में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 12 गिरफ्तार !
कैथल : कैथल जिले में बलराज नगर में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर ड्रेन के पास एक घर में छापा मारा और 8 महिलाओं व 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। सभी को महिला थाना लाया गया और उनके खिलाफ मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।
महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि आरोपियों में एक छात्र भी था और घर से पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिसके आधार पर टीम बनाकर घर में रेड की गई थी। सूचना सही निकली और पुरुष व महिलाएं कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले।
