देशराजनैतिकहरियाणा

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : रामबिलास शर्मा

भिवानी : पश्चिम बंगाल की विधानसभा बेहाला पश्चिम में पार्टी की तरफ से रामविलास शर्मा को विधानसभा प्रभारी लगाकर भेजा है,श्री शर्मा लगातार विधानसभा बेहाला पश्चिम में डटे हुए हैं वो घर-घर तक व बूथ बूथ तक पहुंच कर भाजपा उम्मीदवार सावंती चटर्जी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बेहाला पश्चिम विधानसभा के मंडल वन में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने बताया कि अब ममता दीदी का जंगलराज खत्म हो जाएगा आने वाले समय में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर होगा ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी मंत्र का नारा भी लगवाया “बूथ जीता चुनाव जीता” के नारे लगाए गए | उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को बूथ पर जाकर मेहनत करनी होगी । श्री शर्मा ने बताया कि दीदी की बौखलाहट से यह साफ हो गया की आने वाला समय भाजपा का है, ममता दीदी का जाना और भाजपा सरकार का बंगाल में आना तय है। उन्होंने बताया कि दीदी ने जो भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए हैं आने वाले समय उनका हिसाब लिया जायेगा । भाजपा कार्यकर्ता का कैमरा बड़ी गजब की फोटो खींचता है उन्होंने बताया कि बंगाल की जनता को किसी प्रकार के बहकावे में नहीं आ कर भाजपा उम्मीदवारों को जिताना है । असली परिवर्तन लाना है । श्री शर्मा ने बताया कि जो दीदी श्री राम के नाम से डरती हो, चिढ़ती हो, ऐसी दीदी को बंगाल में रहने की जरूरत नहीं है। बंगाल विकास चाहता है, बंगाल शांति चाहता है और बंगाल भाजपा चाहता है ।