राजनैतिकहरियाणा

सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया पूर्व लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह का 60वां जन्मदिन !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : हरियाणा के पूर्व लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह के 60वें जन्म दिन पर फर्रुखनगर के झज्जर रोड स्थित छतरी कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक कृष्ण पंडित पातली, सरपंच धर्मपाल, सरपंच इंद्रजीत सिंह, राजबीर शर्मा, बलराज, अधिवक्ता संदीप यादव आदि क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने राव नरबीर सिंह का फूलमालाओं, पगडी, पुष्प गुच्छ भेट किए और केक काटकर उनकी लम्बी आयु की कामना की।
मंत्री के सम्मान में कार्यकर्ताओं का दर्द साफ दिखाई दिया और कहा कि बीजेपी सरकार ने मंत्री का टिकट काट कर जो दर किनार किया है उससे इलाका काफी पिछड गया है। उनके द्वारा बादशाहपुर विस में कराये गए विकास कार्ये आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने कहा कि पूरा इलाका आज भी राव नरबीर सिंह को ही अपना नेता मानते है।
इस पर पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी के आभारी है जो आज भी उनके सम्मान में पूरी निष्ठा से जुडे है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और इलाके के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। भले ही वह सरकार में शरीख नहीं हो लेकिन प्रदेश व केंद्र में बीजेपी की सरकार है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करे ताकि इसका विस्तार ना हो सके।
इस अवसर पर निगम पार्षद राकेश यादव, राजबीर शास्त्री, पार्षद अशोक कोहली, पार्षद जितेंद्र सैनी, पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद कप्तान सिंह, पार्षद हेमवती, बीजेपी महामंत्री अशोक यादव, राय सिंह जाटव, अधिवक्ता मनोज यादव, पूर्व सरपंच राव महेंद्र सिंह, पूर्व नपा उपाध्यक्षा माया शर्मा, कांग्रेसी नेता सुनील यादव मौहम्मदपुर, होशियार सैनी, देवदास दहिया, पूर्व पार्षद लखन लाल, रोहताश, शिव शंकर , अजय शर्मा, अशोक सैनी, बीनू सोनी, बाबू लाल लम्बरदार, सतपाल यादव आदि मौजूद थे।