क्राइमहरियाणा

महिला को पति के दोस्त ने ही बनाया हवस का शिकार, अब दे रहा जान से मारने की धमकी !

गुरुग्राम : एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर गुरुग्राम ले जाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बना ब्लैकमेल करने व बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
धारूहेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी अलवर में हुई थी। उसके दो बच्चे है। पति से विवाद होने के कारण वह वर्तमान में अपने मायका में रह रही है। उसके पति के दोस्त अलवर निवासी सुरेंद्र का भी उसके घर पर आना-जाना था। उसने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र उसके पति से सुलह कराने का भरोसा देकर उसे गुरुग्राम ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। वह वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा किसी को भी इस बारे में बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए धारूहेड़ा पुलिस को भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है।