जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : उपमंडल का दर्जा ही बदलेगा इलाके का भाग्य !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर एक एतिहसिक क्षेत्र है। इसकी एतिहासिक भव्यता को बनाये रखना, विकास को गति देना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए फर्रुखनगर खंड का दर्जा बढ़ा कर उपमंडल करने में सरकार को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। फर्रुखनगर वास्तव में उपमंडल का दर्जा पाने का पात्र भी है। उपमंडल का दर्जा ही इलाके का भाग्य बदल सकता है। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मुहिया होंगी। समय और धन की बचत भी होगी।
अखेराम सरदारो देवी आत्मशुद्धी आश्रम फर्रुखनगर के श्री महंत स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, श्री महाबल धाम आश्रम कालियावास सुल्तानपुर के श्री मंहत प्रदीप जी महाराज, अधिवक्ता सुमेर यादव जोनियावस, पूर्व बैंक अधिकारी सतेंद्र सिंह ढिल्लों, राव अजीत सिंह जोनियावास, पकंज वत्स फर्रुखनगर आदि का कहना है कि एक तो फर्रुखनगर क्षेत्र वैसे ही हर क्षेत्र में पिछडा हुआ है। उपर से राजनीतिक उपेक्षा का दंश इसकी उन्नति और विकास में बाधा बना हुआ है। क्षेत्रिय नेता मात्र वोट डाले जाने तक ही इलाके की भोलीभाली जनता का विकास का सजगबाग दिखाते है। चुनाव के बाद नेता लोग इस इलाके में फिर लौट कर नहीं आते है। अगर आ भी जाते है तो अपने कार्यकर्ताओं तक का सर्कल ही उन्हे घेरा रहता है। जिसके कारण क्षेत्र के चहुमुखी विकास की कोई योजना सिरे ही नहीं चढ़ पाती है। गलिया, सड़क निर्माण विकास में नहीं गिने जाते है।
यहां ऐसा कोई बडा उद्योग स्थापित नहीं किया गया जिसमें यहां के युवा रोजगार प्राप्त करके अपनी जीविका चला सके। बेरोजगार युवाओं को आईएमटी मानेसर, जिला झज्जर में बनी कम्पनियों में रोजागार की तलाश भागना पड़ता है। किसान के पास भूमि तो है लेकिन अच्छी पैदावार के लिए भूमिगत पानी मीठा नहीं है। अगर नहरी पानी मिल जाये तो इलाके के किसान न केवल खुशहाल होंगे बल्कि दूसरों को भी कृषि, बागवानी में रोजगार देने में सक्षम भी हो जाएगें।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर की जनता द्वारा उप मंडल बनाने की जो मुहिम चला रखी है वह मांग नहीं बल्कि वक्त की सबसे बड़ी जरूरत भी है। उप मंडल का दर्जा इलाके के विकास की नई गाथा लिख देगा और लोगों को न्याय के लिए 25 से 30 किलोमीटर का लम्बर सफर तय नहीं करना पडेगा। फर्रुखनगर में अदालत भी लगने लगेगी। उन्होंने कहा कि जरुरत पडी तो इलाके लोग धरना प्रर्दशन के लिए मजबूर भी हो सकते है।