थानेदार की बेटी वत्सला रावत ने विदेश में भी गाड़े अपनी प्रतिभा के झंडे

-वर्ष 2023 में मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ हासिल किया था गोल्ड मैडल
-अब पीएचडी करने की तैयारी
गुरुग्राम : महारी छोरियां के छोरों त कम सै। बिलकुल नहीं, क्योंकि इसका जीता जागता उदहारण है गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवी चरण रावत (डीसी रावत) की बेटी वत्सला रावत, जिसने गिल्डफोर्ड, इंग्लैंड में स्थित सरे विश्वविद्यालय (University Of Surrey) से कंप्यूटर विज़न रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग में मास्टर्स डिग्री (Masters in computer vision robotics and Machine learning) हासिल कर विदेश में भी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़े है। वत्सला की यूनिवर्सिटी मार्किंग रैंक 26 है और वह अब यूनिवर्सिटी से पीएचडी की तैयारी कर रही है।
वर्ष 2023 में थानेदार की इसी बेटी ने मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ अपनी स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया था | बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से वत्सला रावत को सीजीपीए 8.7 मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ अपनी स्ट्रीम में पहला स्थान प्रथम स्थान हासिल करने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण किशोर अग्रवाल ने डिग्री और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था |
वत्सला के पिता सब इंस्पेक्टर तो माता गृहणी है जिन्होंने बेटी का हर पग पर साथ देकर उसे प्रेरित किया और अंत में इस बेटी ने उनकी उम्मीद पर खरा उतर कर दिखाया साथ ही ये साबित कर दिया कि छोरियां वास्तव में छोरों से कम नहीं है | उनका कहना है की उनके इस मुकाम के पीछे उसके माता पिता की तपस्या और सहयोग ही रहा है | यही वजह है कि वह विदेश में भी बेहतर कर पाई है।
वत्सला को इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज़न रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग में मास्टर्स डिग्री हासिल करने की जानकारी जैसे ही उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मिली तो बधाई देने वालों का उनके पुलिस लाइन गुरुग्राम स्थित घर पर तांता लग गया। बेटी की हौसला अफजाई करने के लिए जानकार, रिश्तेदार गुरुग्राम के पुलिस लाइन स्थित सब इंस्पेक्टर देवी चरण रावत के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी।