साँची गुलाटी ने सीबीएसई 10वीं में झटके 97 फीसदी अंक

-ओ एस डीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल की छात्रा है साँची गुलाटी
कैथल (दुर्गेश कुमार) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की साँची गुलाटी यादव पुत्री संदीप गुलाटी ने 97 फीसदी अंक लेकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। साँची गुलाटी ओ एस डीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बचपन से ही पढ़ाई में होनहार साँची गुलाटी ने हर कक्षा अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण की है। दसवीं कक्षा में साँची गुलाटी की सफलता से परिवार व जानकारों, रिश्तेदारों ने होनहार बेटी साँची गुलाटी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साँची गुलाटी का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाने का है, जिसके लिए साँची अभी से मेहनत कर रही है । उनका कहना है कि परिवार का उन्हें पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह पढ़ाई में और अधिक मेहनत से आगे की पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगी।