पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमला वर्मा का निधन, ब्लैक फंगस का चल रहा था इलाज !

यमुनानगर : हरियाणा बीजेपी की पहली अध्यक्ष और पूर्व में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहीं 92 वर्षीय डॉ. कमला वर्मा का मंगलवार देर शाम निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. वर्मा स्वास्थ्य मंत्री भी रहीं थीं। ब्लैक फंगस बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था।
20 मई को स्वजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बीमारी से बचाव के लिए इंजेक्शन न मिलने का भी परिजन आरोप लगा चुके हैं। बाद में इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया। उनके निधन पर भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।