हादसा : जींद में बस पेड़ से टकराई, दो की मौत 16 घायल !

जींद : जींद में भीषण बस हादसा हो गया है। निजी बस में बिहार से पंजाब लेकर जा रहे 76 श्रमिकों से भरी बस पेड़ स जा टकराई। हादसा दिल्‍ली पटियाला हाईवे पर हुआ। इसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 16 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से हाईवे पर हड़कंप मच गया।
दिल्ली – पटियाला हाइवे पर बिहार से पंजाब में मजदूरों को लेकर जा रही निजी बस नरवाना के गांव बेलरखा के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में सफेदे के पेड़ से जा टकराई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 मजदूरों की मौत हो गयी और 16 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जिनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जींद और रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी साधुराम, नायब तहसिलदार वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया।
पंजाब के जिला बरनाला के सायना गांव में धान की रोपाई के लिए श्रमिक चाहिए थे। ऐसे में बिहार के सुपौल जिला के गांव गिदराही और कटईया से श्रमिकों को ले जाया जा रहा था। इन श्रमिकों को निजी बस से पंजाब ला रहे थे। जींद में हादसा हो गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में करीब 74 यात्री सवार थे। इन्‍हें बिहार से पंजाब ले जाया जा रहा था। बस में अधिक यात्री होने की वजह से कुछ बस की छत पर भी बैठे थे।