लावण्या फाउंडेशन ने शुरू किया पौधे लगाने का अभियान !
रेवाड़ी : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लावण्या फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया। संस्था फाउंडेशन के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि गांव भाड़ावास के निकट सड़क किनारे तथा अन्य स्थानों पर पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि अब मानसून के सीजर में शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
संस्था फाउंडेशन के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि बहुत से पौधे देखभाल के अभाव में मुरझा जाते हैं। इसलिए हमारी संस्था ने जिम्मेदारी लेते हुए पौधे लगाकर इन्हें एक तरह से गोद ले लिया है। संस्था सदस्यों ने इन छोटे-छोटे पौधों के पेड़ बनने तक की जिम्मेदारी संभाली है। इस मौके पर झम्मन सिंह, विवेक यादव, आदित्य डाटा, अंकुर खेर, निपुण जैन व सुनील अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
