एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने नर्स डे पर दिया कोरोना सम्मान

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) देश व समाज मे जागरूकता ला रही संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जो पिछले कई वर्षो से जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही है एवं भ्रष्टाचार क़े खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, ने आज हेली मंडी मे सामान्य अस्पताल मे इस कोरोना संकट मे सेवाएं डे रही नर्स स्टाफ को माता रानी का पटका पहना एवं कोरोना योध्या सम्मान से सम्मानित किया |
इस अवसर पर संस्था क़े राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी समाजसेवी मास्टर सुरेंद्र चौहान ने बताया की आज क़े दिन इस जटिल समय मे स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम मे डाल कर लोगो की सेवाएं कर रहे है और कोरोना बचाव क़े हर संभव कार्य कर रहे है हमे उनका दिल से सम्मान करना चाहिए और इनका सहयोग करना चाहिए | सम्मान प्राप्त करते हुए स्टाफ नर्स राजेश्वरी यादव ने बताया कि हम इसी तरह समाज मे अपना योगदान देते रहेंगे और हर तरह से मरीजो को कोई दिक्कत ना आए इसका भी हम पूर्ण रूप से ध्यान रखेंगे | उन्होने बताया कि हमे अपने मन को मजबूत बना कर कोरोना की चैन को तोड़ना है |