दंगल जारी है : बंगाल में दीदी को निर्णायक बढ़त, असम में बीजेपी को बहुमत !

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में बहुमत हासिल कर लिया है तो वहीं असम में बीजेपी भी रुझानों में सरकार बनाती दिख रही है। एग्जिट पोल्स में भी ममता बनर्जी के ही सत्ता में वापसी में आने की बात कही गई थी। हालांकि इस बीच सीएम ममता बनर्जी की सीट नंदीग्राम पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। इस सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनके मुकाबले करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फिलहाल टीएमसी 157 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 119 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के हाथ बड़ी निराशा लगी है और सिर्फ 4 सीटों पर ही अब तक बढ़त मिली है।