नकली किसान भक्त है कांग्रेस : धनखड़
फरीदाबाद : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचे ओपी धनखड़ ने सेक्टर-11 स्थित मिलन वाटिका में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में देश में रोज बढ़ते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बताया।
उन्होंने कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में नकली किसान भक्त हैं और राहुल गांधी को फसलों की पहचान तक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि ये लोग सिंघु बॉर्डर पर न्यू ईयर मनाने वालों में से हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खुद हुड्डा ने अपनी सरकार में अपनी ही कमेटी की सिफारिश लागू नहीं कर पाए थे। ये सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं।
धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को सरकार व अधिकारियों की आलोचना करने से बचने का सुझाव दिया। धनखड़ ने कहा- कुछ चीजें हैं, जिन पर अर्थव्यवस्था का दायित्व होता है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़े हैं।