बिग ब्रेकिंग : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की कार्यकारिणी में हरियाणा से कोई नहीं

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की लेकिन इसमें हरियाणा को किसी भी तरह का प्रतिनिधित्व नहीं मिला| नई कार्यकारिणी में दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान, गुजरात से पार्टी सांसद , प्रितिनिधि और कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया गया लेकिन इनमे हरियाणा से कोई भी शामिल नहीं है| कयास लगाए जा रहे है अब हरियाणा भाजपा हाई कमान की गुड बुक में नहीं है | ये बात अलग है कि मूल रूप से गुरुग्राम जिला के गांव जमालपुर निवासी व् राजस्थान से सांसद भूपेंदर यादव का नाम आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में पहले नंबर पर है | नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।
तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  मिली है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *