जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : कहीं अधिकारी ठंडे बस्ते में न डाल दे उप मंडल की फाईल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल का दर्जा न केवल इलाके का मान बढायेगा बल्कि उन्नति के द्वार भी खोलने में काफी हद तक कारगर साबित होगा। इलाके के लोगों द्वारा की जा रही पैरवी व्यर्थ नहीं जाएगी। यह बहुत अच्छी पहल है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इलाके का प्रत्येक व्यक्ति इस मुहिम को सिरे चढाने में जुटा है। अब तो प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खटटर ने भी फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने का मन बना लिया है। जो सबसे बड़ी सफलता है। सम्बंधित अधिकारी उप मंडल की फाईल को ठंडे बस्ते में न डाल दे बस डर इस बात का है।
हरीराम प्रजापति, छतर सिंह, दयाराम, बंटी शर्मा, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि अगर अतीत की बात करे तो देश की राजधानी दिल्ली के बाद अगर कोई प्राचीन शहर है तो फर्रुखनगर ही था। क्योंकि गुरुग्राम को भी गांव ही दर्जा प्राप्त था। लेकिन दिल्ली के समींप होने व राजनीतिक दृष्टी से गुरुग्राम को प्रदेश, देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में साईबर सिटी के नाम से पहचान मिल गई। लेकिन राजनीतिक उपेक्षा का सबसे ज्यादा दंश हैरिटेज सिटी और अमर बलिदानियों की स्थली फर्रुखनगर को झेलना पड़ा। इलाके के लोगों ने हमेशा अपने हक और अधिकारों कों पाने के लिए आंदौलन और संर्घष करना पड़ा है। इस बात का इतिहास गवाह है।
उप मंडल की मुहिम भी कोई नई नहीं है। इलाके के लोग इस मुहिम को सिरे चढाने के लिए पिछले दो दशकों से संघर्ष करते आ रहे है। लेकिन इस बार इस मुहिम को शिखर पक पहुंचाने के लिए इलाके का बच्चा बच्चा मैदान में तो डटा हुआ है ही साथ में सांसद, विधायक भी अपने अपने स्तर पर इलाके के सम्मान की जंग में एकजुटता से खडे है। अगर यह एकजुटता यूं बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा के मानचित्र पर उप मंडल फर्रुखनगर का नाम सुनहरी अक्षरों में दर्जा होगा। इलाके का प्रत्येक नागरिक उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।