जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : खोया सम्मान पाकर रहेगा राव बिरेंद्र का गढ़ !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा राव बिरेंद्र का गढ़ माने जाने वाला फर्रुखनगर इलाका राजनीतिक उपेक्षा के चलते अपने हक हकूक की जंग में पिछडता जा रहा है। बार बार प्रयास के बाद भी उसे जो सम्मान मिलना चाहिए था, उससे आज भी वंचित है। उनके पुत्र एवं इलाके से सांसद राव इंद्रजीत सिंह व उनके राजनितिक शिष्य एवं पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता के अथक प्रयासों मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई के आदेश व विधानसभा में बजट सत्र के दौरान फर्रुखनगर उप मंडल की मांग करने से इलाके के लोगों को अब विश्वास हो चला है कि स्व. राजा राव बिरेंद्र सिंह के गढ़ को अब उनके पुत्र और शिष्य हक दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहे है।
विद्या सागर शर्मा, सतीश जोनियावास, पदम श्री मुशैदपुर, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, बिजेंद्र सैनी, राज कपूर यादव खैंटावास, जयभगवान प्रजापति आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाका ही नहीं अपितु समुचा दक्षिण हरियाणा स्व. राजा राव बिरेंद्र सिंह का गढ़ माना जाता है। आज भी रामपुरा हाउस लोगों के दिलों में बसता है। उसी अटूट प्यार का परिणाम है कि हरियाणा प्रदेश के उदय होने के उपरांत एक दो योजनाओं को छोड दे तो रामपुरा हाउस को ही पूर्व में महेंद्रगढ़ लोकसभा और वर्तमान में गुडगांव लोकसभा क्षेत्र के लोगों महत्व दिया है।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके के गांवों के लोगों की रामपुरा में दशतक मात्र से ही उनकी समस्या हल हो जाती है। लोगों को विश्वास है कि रामपुरा हाउस से आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधि के हाथों में उनके अधिकार सुरक्षित है। लेकिन राव बिरेंद्र सिंह के गढ़ होने के बावजूद भी इस इलाके को वर्षों तक उप मंडल बनाने की मुहिम चलाने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। अतित रहे मुख्यमंत्रियों से राव परिवार की घनिष्टा गहरी नहीं रह पाई थी। लेकिन इलाके की जनता को अब पूरा विश्वास हो चला है कि राव बिरेंद्र सिंह के पुत्र एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की केंद्र व प्रदेश सरकार में पकड़ है। उनके पत्र का जवाब मुख्यमंत्री हां में दे चुके है। जिससे पूरी उम्मीद जताई जा सकती है कि बीजेपी सरकार में फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा अवश्य मिल जाएगा।