जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उप मंडल का सपना साकार करने के लिए एकजुट हुए लोग !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर खंड को उप मंडल का दर्जा मिलना इलाके लिए विशाल यज्ञ पूर्ण होने के समान होगा। यह कार्य तब ही संभव है जब प्रत्येक नागरीक सच्ची निष्ठा से अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ उप मंडल बनाने की मुहिम में कर्मठता से जुडेगा। इसके लिए युवा वर्ग अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। उप मंडल का सपना साकार करने के लिए सभी क्षेत्रवासी अपने अपने स्तर पर प्रयास करे।
राम रत्न शर्मा, अजीत सिंह सैनी, श्री महंत साधना दास जी महाराज, राजेंद्र सिंह यादव, उर्मिला शर्मा, रोशन लाल सैनी आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाका कहने को तो सईबर सिटी गुरुग्राम जिले का एक हिस्सा है। बावजूइ इसके यह इलाका सईबर सिटी की चमक धमक से कोसो दूर है। खारे पानी में खेती करके यहा के लोग गुजर बसर करने पर विवश है। इस इलाके की एतिहासिक भव्यता देखते ही बनती है। मुगल कालीन ऐतिहसिक इमारते इलाके के गौरवमय इतिहास ही गवाह है। विकास के नाम पर यहां बिजली, पानी, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, तहसील, बीडीपीओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर आदि है।
उप मंडल स्तरीय कार्यों के लिए उन्हें पटौदी, गुरुग्राम आदि में जाना पड़ता है। इलाका अपने इस पिछडेपन का जिम्मेवार किसे ठहराये यह समझ से परे है। इलाके के हालात अतीत में ऐसे रहे कि कभी विपक्ष का सांसद तो कभी विपक्ष का विधायक चुन कर भेजता रहा है। लेकिन इस बार तीनों ही जन प्रतिनिधि बीजेपी सरकार के पक्ष के है। जिसके कारण लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है कि इस बार बीजेपी के राज में उनके सपने साकार हो सकते है। उप मंडल की मुहिम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगों को मुहिम से जोडने का कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि इलाके की वर्षो पुरानी मांग को सिरे चढाने के लिए वह किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोडना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें धरना प्रर्दशन करना पडा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।