चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना ….. सुरों के फनकार का दुनिया को अलविदा !

गुरुग्राम (राजेंद्र रावत) : कल एक और सुरों के फनकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हम बात कर रहे हिंदुस्तान में डिस्को संगीत के प्रणेता बप्पी लहरी अगर प्यार से कहें तो बप्पी दा की।
बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लहरी था उनका जन्म 27 नवंबर वर्ष 1952 में पश्चिम बंगाल बंगाल स्थित जलपाइ गुड़ी में पिता अपरेश लहरी व माता बांसुरी लहरी के घर पर हुआ। घर में गीत संगीत का वातावरण रहा क्योंकि उनके माता पिता शास्त्रीय और श्यामा गीत संगीत में निपुण् थे।
मात्र तीन साल की उम्र में बप्पी लहरी तबला बजाना सीख गए थे और 14 साल की आयु में पहला संगीत दिया। बप्पी दा आर डी बर्मन के भारी प्रशंसक थे।
उन्होंने कई छोटी बड़ी फिल्मों में अपना संगीत दिया परंतु सन 1975 में ताहिर हुसैन निर्देशित फिल्म जख्मी में उनका संगीत मील का पत्थर साबित हुआ और यहाँ उन्होंने पीछे मुड़ कर नही देखा। इस फिल्म का होली सोंग आज लोगों की ज़ुबां पर और जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातों में, आज भी कर्णप्रिय गीत हैं।
80 के दशक में बप्पी दा ने रोमांटिक गीतों के साथ बॉलीवुड मे राॅक् और डिस्को से सराबोर कर दिया था। एक समय वो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की आवाज़ बन गये थे। उनके लिए डिस्को डांसर, डांस डांस, कसम पैदा करने वाले की जैसी अनेकों फ़िल्मों में उन्होंने मिथुन दा के लिए संगीत व गायन किया। मिथुन दा के अलावा उन्होंने अनेकों नायकों के लिए संगीत दिया। जॉली एल एल बी में भी उन्होंने स्वर से नवाजा है।
उन्होंने बंगाली भाषा की फ़िल्मों मे भी गीत संगीत दिया। बप्पी दा को उनके संगीत के साथ साथ उनके पहनावे और स्टाइल के लिए भी जाना जाता था। 16 फरवरी 2022 में इस महान संगीत कार, गायक ने 69 वर्ष की आयु में सभी को अलविदा कह दिया।