विक्रम सिंह बने फरूखनगर ब्लॉक प्रधान

फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : खंड फरुखनगर में कार्यरत संस्कृत अध्यापकों की एक बैठक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरुखनगर परिसर में प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव व मौलिक विद्यालय मुखिया सुरेश यादव की सरंक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें संस्कृत अध्यापक संघ ब्लॉक समिति कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विक्रम सिंह को फरूखनगर ब्लॉक का प्रधान चुना गया। इस अवसर पर जगदेव शास्त्री, वर्तमान जिला ब्लाक प्रधान कृष्ण यादव नेत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र शास्त्री, राजवीर शास्त्री,अनिल वैद्य आदि संस्कृत अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने श्री विक्रम शास्त्री को ब्लॉक प्रधान बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका मालार्पण करके स्वागत और अभिनंदन किया गया।