अकसर मायके जाने की जिद करती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या !

सोनीपत : जिले में कुंडली थाना के गांव अकबरपुर बारोटा में शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अकबरपुर बारोटा निवासी सतीश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे पत्नी के छोड़कर चले जाने का भय था। वह अकसर मायके जाने की जिद करती थी, इससे वह तंग आ चुका था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। वह पत्नी रंजना (30) और 4 साल के बेटे मयंक के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। उसकी पहली पत्नी छोड़कल चली गई थी। इसके बाद उसने रंजना से दूसरी शादी की थी। उसकी और रंजना की उम्र में करीब 15 साल का अंतर था। रंजना अकसर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसे डर था कि वह भी पहली पत्नी की तरह उसे छोड़कर चली जाएगी। आरोपी ने बताया कि वह फिर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके कारण दोनों में कहासुनी हुई और उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मृतका के मामा दिल्ली के अलीपुर निवासी लेखराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी बारोटा क्षेत्र में आया तो उसे काबू कर लिया गया।