मृतक मुख्य सिपाही की पत्नी को आईआरबी कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से दिया 15 लाख रूपए का चैक

गुरुग्राम : अनूप सिंह, आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा मृतक मुख्य सिपाही अशोक कुमार की पत्नी को आईआरबी कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से 15 लाख रुपयों का चैक दिया गया। इससे पहले भी इसी वाहिनी के 04 सिपाहियों के परिजनों को आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से दी जा चुकी है आर्थिक सहायता के लिए धनराशि।
मुख्य सिपाही अशोक कुमार बैल्ट नम्बर 4/60 आई.आर.बी. चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर में कार्यरत थे। जो दिनांक 19.06.2002 को भारतीय रिजर्व वाहिनी में बतौर सिपाही नियुक्त किए गए थे और दिनांक 09.02.20174 को उन्हें सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया था। मुख्य सिपाही अशोक कुमार का बीमारी के चलते ओजस हस्पताल, पंचकूला में दिनांक 04.01.2021 को स्वर्गवास हो गया था।
स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार नं. 4/60 आई.आर.बी. की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से 15 लाख रुपयों की राशि बतौर आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया। इस दुखद क्षणों पर अनूप सिंह, आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि विभाग की तरफ से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया गया।
इसके अतिरिक्त अब तक इस वाहिनी के मृतक कर्मचारियों मृतक सिपाही रमेश कुमार, मृतक सिपाही नरेश कुमार, मृतक सिपाही संदीप सिंह और मृतक सिपाही राकेश कुमार के आश्रितों को आईआरबी कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से अंशदान राशि बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है !