गुरुग्राम के दो युवाओं सहित प्रदेश के चार स्कैटर्स खेलों इंडिया मेंं दिखाएँगे दमखम

गुरुग्राम: शुक्रवार सुबह खेलों इंडिया के लिए आईस स्केटिंग हरियाणा की टीम का चयन कर लिया गया है। जिसमें गुरुग्राम के चैतन्य किशोर सुंकरा व शिवम सिंह सहित कुल चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हरियाणा की टीम में शामिल परिक्षित खरोलिया व वेदांत सोनीपत जिले से संबंध रखते हैं। इस दल की अगुवाई एशियाई खिलाड़ी चैतन्य किशोर सुंकरा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा आईस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि गुलमर्ग (श्रीनगर ) में हो रहे खेलो इंडिया में ईवेंट के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए ये चयन किया गया है। इसके लिए प्रदेश के 20 खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रदर्शन व उनके वीडियो फुटेज के आधार पर चयनित किया गया है। इनमें से चैतन्य किशोर सुंकरा जहां एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है, वहीं देश तीनों खिलाडिय़ों का नेशनल स्तर पर पदक विजेताओं की सूचि में नाम शामिल रहा है। श्री सेलपाड़ के अनुसार गुलमर्ग में चल रहे विंटर गेम्स में हरियाणा के आईस स्कैटर्स 18 फरवरी को रिर्पाेट करेंगे, जबकि ईवेंट 19 से 26 फरवरी तक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा पदक तालिका में अव्वल रहेगा। उनके अनुसार इन खेलों के लिए सीनियर वर्ग में चार लड़कों व दो लड़कियों को भेजा जाना प्रस्तावित था। मगर दो लड़कियों को पहले दिल्ली की तरफ से खेलने के कारण इस बार हरियाणा की तरफ से नहीं भेजा गया है।
हरियाणा आईस स्केटिंग एसोसिएशन के सकेट्री जनरल नरेश सेलपाड़ के अनुसार हरियाणा प्रदेश इस प्रकार के नेशनल ईवेंट (खेलो इंडिया) में पहली बार हिस्सा ले रहा है। इससे पहले इस ईवेंट में जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलगांना, हिमाचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेते आ रहें है। उनके अनुसार हरियाणा जैसे प्रदेश में जहां आईस स्केटिंग की कोई खास सुविधाएँ नहीं है, ऐसे में प्रदेशाध्क्ष बिजेन्द्र लोहान व उनकी टीम ने मिलकर प्रदेश में खिलाड़ियों की एक ऐसी फौज तैयार कर ली है, जिसमें तीन सौ से अधिक खिलाड़ी इस ओलम्पिक खेल का हिस्सा बन गए हैं।