ये बाप है या हैवान : अपनी ही बेटियों को बनाया हवस का शिकार !

हिसार : शहर स्थित सरकारी विभाग की कॉलोनी में एक पिता ने 2 नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक हरकत की। करीब साढ़े 17 वर्षीय बड़ी बेटी की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने, धमकाने और करीब 11 वर्षीय छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी व्यक्ति एक सरकारी विभाग में खाना बनाने का काम करता है। उसी विभाग के सरकारी रिहायशी कॉलोनी के क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह साढ़े 17 साल की है। करीब पांच-सात साल से पिता मेरे साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म कर रहा था। वह जान से मारने की धमकी दे रहा था व रोज पीटता था। कहता था कि किसी को कुछ नहीं बताना। करीब 2-3 माह पहले गर्भवती हो गई थी।
इसका पता चलने पर पिता ने मुझे दवा खिलाई थी, जिससे गर्भपात हो गया था। इससे परेशान होकर जनवरी में वह शादीशुदा बड़ी बहन के घर चली गई थी। वहां से 13 जनवरी को जीजा व बहन के साथ लौटी थी। घर से जाने को लेकर पिता ने बुरी तरह पीटा था। उस दौरान मैं काफी घबरा गई थी। आपबीती जीजा, बहन व मां को नहीं बताई थी। अब छोटी बहन पर पिता की नजर थी। उन्होंने उससे छेड़छाड़ की थी। यह देखकर चुप नहीं रही। अपनी मां को पिता के कुकृत्य से अवगत करवाया था। मां अपने साथ महिला थाना लेकर गई थी। वहां पर लिखित शिकायत देकर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 376 (2) एफ, 354 ए (आई), 313, 323, 506, 6-8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।